• Tue. Sep 15th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन बने भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक

नोएडा सेक्टर-51 स्थित वेडिंग विला में आयोजित एक कार्यक्रम में, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा और महानगर अध्यक्ष महेश चौहान ने विकास जैन को जिला संयोजक के पद पर नियुक्त किया। यह नियुक्ति कई लोगों के लिए एक आश्चर्य का विषय बन गई है, क्योंकि विकास जैन वर्तमान में उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।

कार्यक्रम के दौरान विनीत शारदा ने विकास जैन की निष्ठा और व्यापार क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि विकास का अनुभव और नेतृत्व क्षमता भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के लिए लाभदायक साबित होगी। वहीं, जिला संयोजक का पद संभालने पर विकास जैन ने भी अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए एक नई जिम्मेदारी है, जिसे वे पूरी लगन और ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगे।

जिले के प्रसिद्द राजनीतिक विश्लेषक का कहना है, “युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रहना एक महत्वपूर्ण पद है, जबकि जिला संयोजक का पद अपेक्षाकृत कम जिम्मेदारी का प्रतीत होता है। लेकिन यह भी ध्यान देने योग्य है कि देश के सबसे राजनैतिक दल भाजपा ने उन्हें एक महत्वपूर्ण संगठन में शामिल किया है, जिससे उन्हें और अधिक अनुभव प्राप्त होगा

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )