• Sun. Sep 27th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP-बिजनौर में कांग्रेस की महिला अध्यक्ष मीनू गोयल का बयान ,पाँच राज्यों के चुनाव में भाजपा ने खेला हिंदुत्व कार्ड

बिजनौरःपाँच राज्यो में हुये विधान सभा चुनाव में भाजपा ने तीन राज्यों में प्रचंड जीत हासिल की है।इसको लेकर कांग्रेस नगर अध्यक्ष ने किया कहा बिजनौर कांग्रेस की नगर अध्यक्ष मीनू गोयल ने कहा की पाँचो राज्यों में कांग्रेस का परचम लहराना था,लेकिंन पता नही क्यो हमारी पार्टी की हार हुई।मीनू गोयल ने कहा बीजेपी ने सभी संस्थाओं पर कब्जा किया हुआ है,यही जीत की वजह है।

मीनू गोयल ने कहा बीजेपी ने जीत हासिल करने के लिए,हिंदुत्व कार्ड खेला है।उन्होंने कहा बीजेपी के लोग ऐसी बाते करते हैं,जिससे हिन्दु इनके बहकावे में आ जाते है।उनका कहना था हमे सभी का साथ चाहिये,केवल हिन्दू का ही हमारे ऊपर लेबल नही होना चाहिये।कांग्रेस नगर अध्यक्ष मीनू गोयल ने कहा कांग्रेस का वोट प्रतिशत बढा है,लेकिन कही न कही कोई कमी रही होगी जो हम हार गये,लेकिन आगामी 2024 को लोक सभा चुनाव को लेकर तैयारियां की जाएगी।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)