• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP-श्रावस्ती में प्रभारी मंत्री का बयान,देश के कोने कोने में पहुँच रही है मोदी के गारंटी वाली गाड़ी

यूपी के श्रावस्ती प्रभारी राज्यमंत्री नगर विकास राकेश कुमार राठौर ’गुरू’ विकास खंड इकौना के अन्तर्गत ग्राम सलवरिया पहुंचें।जहां ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को ओडीएफ प्लस मॉडल ग्राम पंचायत बनाये जाने पर अभिनन्दन पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति के अन्तर्गत जुड़े व्यक्तियों को सदस्यता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं प्रभारी मंत्री ने कहा देश एवं प्रदेश सरकार गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के घर का सपना पूरा करने में भी हर संभव मदद कर रही है। इसके अलावा रेहड़ी, ठेले-पटरी, फुटपाथ पर काम करने वालों को आज पीएम स्वनिधि योजना से इन साथियों को बैंकों से सस्ता और आसान ऋण मिल रहा है।

मोदी की गारंटी वाली गाड़ी युवा शक्ति और नारी शक्ति दोनों को ही सशक्त कर रही है। इसका सभी लोग अधिक से अधिक लाभ उठाएं और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाएं।समिति के अन्तर्गत जुड़े व्यक्तियों को सदस्यता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।वही प्रभारी मंत्री राकेश राठौर ने कहा कि देश एवं प्रदेश सरकार सबका साथ-सबका विकास की तर्ज पर कार्य कर रही है। जिसके तहत विकसित भारत के संकल्प के साथ, मोदी की गारंटी वाली गाड़ी, देश के कोने-कोने में पहुंच रही है। इस यात्रा को शुरु हुए, एक महीना पूरा हो चुका है। इस एक महीने में यह यात्रा देश के हजारों गांवों के साथ-साथ, शहरों एवं कस्बों में भी पहुंच चुकी है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )