• Sun. Sep 20th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

यूपी सरकार में मंत्री नंद गोपाल नंदी का बयान विपक्षी पार्टी वोटो के लालच में राम मंदिर को कलंकित करने का कर रही है प्रयास

Report By : Ankit Srivastav, ICN Network

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ ने कहा कि सपा व उसके नेता वोटों के लालच में अयोध्या में करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र राम मंदिर को कलंकित करने का प्रयास कर रहे हैं उन्होंने कहा कि लगातार संघर्ष, सैकड़ों बलिदान और सदियों की प्रतीक्षा के बाद सनातनियों को अपने आराध्य को टेंट से बाहर भव्य भवन में देखने का संतोष मिला है लेकिन रामभक्तों पर गोलियां चलवाने वालों को यह रास नहीं आ रहा है।

लगातार संघर्ष, सैकड़ों बलिदान और सदियों की प्रतीक्षा के बाद सनातनियों को अपने आराध्य को टेंट से बाहर भव्य भवन में देखने का संतोष मिला है लेकिन रामभक्तों पर गोलियां चलवाने वालों को यह रास नहीं आ रहा है।

सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव द्वारा अयोध्या के राम मंदिर को बेकार बताने पर नंदी ने कहा कि यह सनातन धर्म मानने वालों की आस्था का अपमान है। राम मंदिर करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है लेकिन सपा आस्था का सम्मान नहीं करती है।

उन्होंने कहा कि सपा का राम विरोधी चेहरा सामने आ गया है। साथ ही कहा कि बहुसंख्यक आस्था पर चोट करना और उनकी भावनाओं को आहत करना रामद्रोही और हिंदूद्रोही इंडी गठबंधन का एकसूत्री एजेंडा है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)