• Tue. Sep 22nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

दिल्ली: जंतर-मंतर पर धरने में शामिल हुआ उत्तराखंड पुलिस का निलंबित कांस्टेबल

उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहनकर एक व्यक्ति दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने में शामिल हुआ। इसका वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली से देहरादून तक पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इस शख्स की पहचान उत्तराखंड पुलिस कॉन्स्टेबल शेर सिंह के रूप में हुई है।

जंतर-मंतर पर वर्दी में दिखाई देने वाला व्यक्ति शेर सिंह है। वह उत्तराखंड पुलिस का कांस्टेबल है। शेर सिंह दिल्ली में चल रहे धरना-प्रदर्शन में उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहनकर शामिल हुआ। वीडियो सामने आते ही पुलिस महकमा उसके धरना स्थल तक पहुंचने के तरीके पर सवाल उठा रहा है। वीडियो में वह गंभीर आरोप लगाते हुए अपने पद से इस्तीफा देने की बात कर रहा है। उसने कहा, “जब देश ही नहीं बचेगा तो इस नौकरी का क्या करूंगा? उसने उत्तराखंड पुलिस की नौकरी छोड़कर ‘कॉकरोचों की रक्षा’ करने की बात भी कही।

शेर सिंह का पूर्व रिकॉर्डशेर सिंह मूल रूप से हरिद्वार जनपद के रुड़की का रहने वाला बताया जा रहा है। वह पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल का गनर भी रह चुका है। उसे वर्ष 2025 में उत्तराखंड पुलिस से निलंबित कर दिया गया था। उस पर ड्यूटी में लापरवाही के आरोप लगे थे। यह भी जानकारी है कि वह सोशल मीडिया पर भीम आर्मी से जुड़े वीडियो भी साझा करता रहा है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )