• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा की स्वाति ने कोलंबो में एशिया ऑस्कर अवॉर्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान

Report By : ICN Network

ग्रेटर नोएडा की रहने वाली स्वाति श्रीवास्तव ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का परचम लहराया है। उन्होंने श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आयोजित एशिया ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में पेंटिंग और केक आर्ट की कैटेगरी में खिताब अपने नाम किया है।

स्वाति की कला और उनकी रचनात्मकता को जूरी द्वारा काफी सराहा गया। इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड से सम्मानित होने के बाद स्वाति ने कहा कि यह केवल उनकी नहीं, बल्कि पूरे देश की जीत है। उन्होंने यह उपलब्धि महिलाओं की सशक्तता और भारतीय कला संस्कृति की पहचान के रूप में देखी।

स्वाति की इस उपलब्धि से ग्रेटर नोएडा ही नहीं, बल्कि पूरा उत्तर प्रदेश गौरवान्वित हुआ है। कला के क्षेत्र में उनके इस योगदान ने युवाओं को भी प्रेरणा दी है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)