Report By : HIMANSHU GARG
Swiggy Instamart से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पहले Swiggy Instamart ने खुद ट्विटर पर ट्वीट किया। जो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो को ट्वीट करते हुए Swiggy ने लिखा है- ‘इस साल आप अपनी इच्छा की जो चीज नहीं खरीद सके वो हमें बताएं। हम उसे आपतक पहुंचाने की कोशिश करेंगे’ जिसके बाद इसपर लोगों ने कमेंट करने शुरु कर दिए। इन्ही में से एक @KanjarKalesh नाम की आईडी से हिमांशू बंसल नाम के शख्स ने कमेंट करते हुए मजाक में लिखा- ‘मैं इस साल हर हाल में हॉट महसूस करना चाहता था’
स्विगी ने हिमांशू की इच्छा पूरी
हैरानी की बात ये है कि Swiggy ने हिमांशू की ये इच्छा पूरी कर दी वो भी बिल्कुल अनोखे अंदाज में। Swiggy Instamart की टीम अचानक ही हिमांशू के घर पहुंची और उन्हें एक हीटर गिफ्ट किया। सरप्राइज बस इतना ही नहीं था बल्कि ये गिफ्ट उनके घर पूरे बैंड बाजे के साथ पहुंचा गया था। सोशल मीडिया पर वायरल हो वीडियो में डिलीवरी एजेंट में हिमांशू को लाइव बैंड के बीच माला पहनाकर सम्मानित किया और उन्हें हीटर दिया ताकि वह हॉट महसूस कर सकें।
वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने स्विगी के विश लिस्ट वाले पोस्ट पर हजारों कमेंट करने शुरु कर दिए। एक यूजर ने लिखा- हिमांशू सोचता होगा, बैंड बाजा ले आए दुल्हन भी ले आते। एक अन्य ने कहा- वो सब तो ठीक है लेकिन इसे मोहल्ले के सामने कितनी शर्म आई होगी।

