• Thu. Oct 22nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: सेक्टरों, सोसाइटियों और ग्रामीण इलाकों में प्रतीकात्मक गोवर्धन

शहर में बुधवार को श्रद्धालुओं ने अपने घर, मंदिरों में गोवर्धन पर्वत का प्रतीकात्मक निर्माण कर विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की। मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ देखने को मिली। ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट के सेक्टरों, सोसाइटियों और ग्रामीण इलाकों में गोवर्धन पूजा धूमधाम से की गई।सेक्टर पाई, बीटा, गामा, डेल्टा, चाईफाई, पी-थ्री, स्वर्णनगरी, ओमेगा, अल्फा, ओमीक्रॉन आदि और ऐस एस्पायर, ऐस सिटी, गौड़ सिटी एक व दो, एसकेए मेट्रो विले, ग्रीन आर्च, गैलेक्सी रॉयल, गैलेक्सी वेगा, व्हाइट ऑर्किड, संस्कृति विहार, गौड़ सौंदर्यम, कासा ग्रीन्स-1, गौड़ सिटी, पैरामाउंट, पंचशील, आम्रपाली और एल्डिको आदि सोसाइटियों में गोवर्धन पूजा को लेकर सुबह से ही श्रद्धालु तैयारियों में जुट रहे।

20 फीट से अधिक गिरिराज पर्वत की परिक्रमा कीग्रेनो के स्वर्ण नगरी की अग्रवाल वैश्य सेवा समिति के तत्वावधान में बुधवार को गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। परिसर में गोबर से करीब 20 फीट से अधिक गिरिराज पर्वत की आकृति की परिक्रमा करके लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण से आशीर्वाद लिया।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )