• Mon. Sep 28th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

T -20 वर्ल्ड कप : भारत ने इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच में हराया ,दक्षिण अफ्रीका से 28 जून को खिताब के लिए भिड़ेगी

Report By : Ankit Srivastav, ICN Network

टीम इंडिया ने इंग्लैंड को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में जगह बना ली है। इंडिया ने जीत एकतरफा हासिल की। कप्तान रोहित शर्मा ने रन बनाए। कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने इंग्लैंड को ऑलआउट कर दिया। भारत 29 जून को द. अफ्रीका से भिड़ेगा। अफ्रीका पहली बार किसी वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा है।

गयाना की जिस पिच पर इंग्लिश बल्लेबाजी 103 रन पर सिमट गई, उस पिच पर रोहित की बल्लेबाजी का कॉन्फिडेंस सूर्यकुमार से कही गई एक बात से झलकता है। लियम लिविंगस्टन बॉलिंग कर रहे थे। रोहित ने सूर्या से कहा- ऊपर डालेगा तो देता हूं ना। यानी गेंद ऊपर फेंकने दो और मैं बड़ा शॉट खेलूंगा। अगली ही गेंद पर रोहित ने लिविंगस्टन को सिक्स लगाया।

रोहित-सूर्या के बाद बचा हुआ काम पूरा किया कुलदीप, अक्षर और बुमराह की गेंदबाजी ने। बटलर, बेयरस्टो और ब्रुक जैसे बल्लेबाज फिरकी में उलझ गए। सॉल्ट जैसे विस्फोटक बल्लेबाज को बुमराह ने स्लोअर पर आउट कर दिया।

टीम इंडिया अब कल बारबाडोस में साउथ अफ्रीका से खिताबी मुकाबला खेलेगी, जो पहली बार किसी वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची है। इंडिया 2007 में खिताब जीत चुकी है और 2014 का फाइनल हारी थी।

अक्षर पटेल बल्लेबाजी करने आए तो 6 गेंदों पर 10 रन की पारी खेली। एक सिक्स लगाया। पारी सिर्फ 10 रनों की थी, लेकिन इंग्लैंड पर दबाव बनाने के लिए जरूरी टोटल मिल गया।अक्षर ने 4 ओवर किए, 23 रन दिए और 3 विकेट लिए। अक्षर के चारों ओवर में विकेट गिरे। पहले ओवर की पहली ही गेंद पर इंग्लिश कप्तान जोस बटलर का विकेट लिया। दूसरे ओवर में जॉनी बेयरस्टो का विकेट लिया और तीसरे में मोईन अली का। चौथे ओवर में कुलदीप के साथ मिलकर लियाम लिविंगस्टोन को रनआउट किया।
इंडियन कैप्टन ने 57 रन बनाए ,4 चौके और 2 सिक्स जड़े। रोहित ने 39 गेंदों पर ताबड़तोड़ पारी खेली।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)