• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: ऑटो से टक्कर के बाद टैक्सी चालक पर बैट से हमला

ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात टैक्सी और ऑटो की मामूली टक्कर के बाद विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। ऑटो में सवार युवकों ने टैक्सी चालक के साथ मारपीट की और बैट से हमला कर टैक्सी के शीशे भी तोड़ दिए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया।पुलिस के अनुसार, टैक्सी और साथ चल रहे ऑटो के बीच हल्की टक्कर हो गई थी। इसके बाद ऑटो में सवार युवकों ने टैक्सी को रुकवा लिया। आरोप है कि युवकों ने चालक को सड़क पर घेरकर उसके साथ जमकर मारपीट की। एक युवक ने बैट से हमला करते हुए टैक्सी के शीशे भी क्षतिग्रस्त कर दिए। घटना के दौरान सड़क पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। चालक ने किसी तरह मौके से निकलकर अपनी जान बचाई।

मारपीट और तोड़फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। हालांकि पुलिस का कहना है कि इस मामले में पीड़ित की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार के अनुसार दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया है, इसलिए कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )