• Thu. May 7th, 2026

नोएडा: अस्थाई कर्मचारियों ने जनगणना में ड्यूटी लगाने का किया विरोध


नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के अस्थाई कर्मचारी महासंघ ने गुरुवार को एक बैठक कर यह निर्णय लिया कि प्राधिकरण द्वारा जबरन अस्थाई कर्मचारियों की जनगणना मै ड्यूटी लगाना गलत है.
अस्थाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि नौएडा विकास प्राधिकरण में 2.5% कमीशन एजेन्टों के माध्यम से कर्मचारियों को नग प्रकिया के तहत रखा जाता है जिनका प्राधिकरण के पास कोई लिखित विवरण नहीं है। श्रम आपूर्तिकर्ताओं द्वारा प्रत्येक माह नगों का आपूर्ति आदेश लिया जाता है । ये सब नग जनगणना की ड्यूटी करने में असमर्थ हैं क्योंकि उम्रदराज होने के साथ साथ शारीरिक रूप से भी पूर्णरूप से स्वस्थ नहीं हैं। ऐसे मै इन कर्मचारियों को जनगणना कि ड्यूटी पर लगाना सही नहीं है। उन्होंने बताया की प्राधिकरण कर्मचारियों को सीधे विभागीय संविदा पर नियुक्त करके ही जनगणना के कार्य में ड्यूटी लगाई जाये जिससे नग प्रक्रिया भी समाप्त हो जायेगी और कर्मचारियों का पूर्ण विवरण प्राधिकरण में नाम के आधार पर जुड जायेगा। वर्तमान व्यवस्था (2.5% कमीशन एजेन्ट) का अस्थायी कर्मचारी संघ, समस्त संगठन एवं सभी नग कर्मचारी विरोध करते हैं।


संघ के महासचिव विनोद कुमार शर्मा ने बताया की जब तक 2.5% कमीशन एजेन्टों को हटाकर कर्मचारियों को सीधे विभाग से नहीं जोडा जाता तब तक कोई भी कर्मचारी जनगणना की ड्यूटी नहीं करेगा। उन्होंने बताया कि इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को संघ कार्यालय सेक्टर 05 में एक बैठक की गईं जिसमे यह निर्णय लिया गया। हमने अपने निर्णय से मुख्य कार्यपालक को पत्र के माध्यम से अवगत करा दिया है। अगर हमारी लिखित मांग को प्राधिकरण द्वारा नहीं माना जाता है तो समस्त अस्थाई कर्मचारी मंगलवार 12 मई को सुबह 10 बजे सेक्टर 05 महाप्रबंधक कार्यालय भवन पर एकत्र होकर प्राधिकरण के सेक्टर 06 कार्यालय तक पैदल मार्च कर मुख्य द्वार पर धरना करेंगे जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होगी हम धरना समाप्त नहीं करेंगे।

बैठक के बाद संघ ने मुख्य कार्यपालक अधिकारी को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है की अगर ड्यूटी लगाने का निर्णय नहीं बदला गया तो हम 12 मई को धरना देने को मजबूर होंगे।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )