• Thu. Sep 24th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: प्राधिकरण सेक्टर-11 में कम्युनिटी सेंटर बनवाने जा रहा है

नोएडा प्राधिकरण सेक्टर-11 में कम्युनिटी सेंटर बनवाने जा रहा है। इसका निर्माण 4 करोड़ 72 लाख रुपये से होगा। इसमें नीचे के तल पर 4 कमरों के साथ हॉल और किचन व चहारदीवारी भी बनेगी। परियोजना की सैद्धांतिक मंजूरी के बाद निर्माण के लिए एजेंसी चयन को प्राधिकरण ने शुक्रवार को टेंडर जारी कर दिया है। वर्क सर्कल-1 ने एजेंसियों से 6 अगस्त तक आवेदन मांगे हैं। प्राधिकरण के जीएम एस पी सिंह ने बताया कि निवासियों की मांग पर कम्युनिटी सेंटर निर्माण का निर्माण कराने का निर्णय लिया गया है। टेंडर जारी कर आवेदन मांगे गए हैं।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )