• Wed. Sep 16th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग़ाज़ियाबाद: 30 जून के बाद गैस सिलिंडर पर मिलने वाली सब्सिडी का लाभ नहीं मिल सकेगा

ByAnkshree

Jun 26, 2026

जिले के जिन घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, उन्हें 30 जून के बाद गैस सिलिंडर पर मिलने वाली सब्सिडी का लाभ नहीं मिल सकेगा। इसका असर जिले के दो लाख से अधिक उपभोक्ताओं पर पड़ सकता है। सबसे अधिक प्रभावित उज्ज्वला योजना के लाभार्थी होंगे, जिन्हें सरकार प्रति सिलिंडर 300 रुपये की सब्सिडी देती है।जिले में घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं की संख्या 12 लाख से अधिक है। इनमें करीब 1.10 लाख उपभोक्ता उज्ज्वला योजना से जुड़े हैं। सामान्य घरेलू गैस उपभोक्ताओं को वर्तमान में करीब 24 रुपये की सब्सिडी मिल रही है, जबकि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 300 रुपये प्रति सिलिंडर का लाभ दिया जाता है।इसके बावजूद ई-केवाईसी कराने में सबसे अधिक पिछड़ने वाले उपभोक्ताओं में उज्ज्वला योजना के लाभार्थी शामिल हैं। आंकड़ों के अनुसार 1.10 लाख लाभार्थियों में से करीब 51 हजार ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है। जिले में ऐसे उपभोक्ताओं की कुल संख्या लगभग दो लाख है, जिन्होंने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है।तेल कंपनियों और गैस एजेंसियों की ओर से उपभोक्ताओं को लगातार संदेश भेजकर ई-केवाईसी और मोबाइल फोन नंबर अपडेट कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि 30 जून तक प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले उपभोक्ताओं को सब्सिडी का लाभ नहीं दिया जाएगा।आसान है ई-केवाईसी की प्रक्रियाजिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी ने बताया कि ई-केवाईसी की प्रक्रिया काफी आसान है। उपभोक्ता तेल कंपनियों की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर फेस ऑथेंटिकेशन सहित अन्य प्रक्रियाएं पूरी कर सकते हैं।

यदि किसी प्रकार की परेशानी आती है तो संबंधित गैस एजेंसी पर जाकर भी ई-केवाईसी कराई जा सकती है।कम हो गए हैं उज्ज्वला योजना में सिलिंडरउज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलने वाले सिलिंडरों की संख्या में भी कटौती की गई है। पहले एक वर्ष में नौ सिलिंडर मिलते थे, जिसे घटाकर चार कर दिया गया है। इससे लाभार्थियों में असंतोष भी देखा जा रहा है। लाभार्थी पंकज ने बताया कि सरकार को सिलिंडरों की संख्या बढ़ाने की जरूरत है। एक साल में चार सिलिंडर घर का खर्च चलाने के लिए पर्याप्त नहीं हैं।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )