• Mon. Sep 28th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के क्रिकेट मैदान में 03 से 13 जून तक होगा आयोजन

शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पहली बार बिग क्रिकेट लीग (बीसीएल) का आयोजन होने जा रहा है। इसमें शिखर धवन, हरभजन सिंह, क्रिस गेल, रॉस टेलर, थिसारा परेरा और तिलकरत्ने दिलशान आदि अंतरराष्ट्रीय पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ग्रेटर नोएडा में चौके-छक्के लगाएंगे। इस लीग के सीजन-2 का आगाज 3 जून को होगा और 13 जून तक चलेगा। सभी मैचों के लिए स्टेडियम में प्रवेश निशुल्क रहेगा।

इस मैच के आयोजन के लिए क्रिकेट मैदान और आसपास सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। यह जानकारी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर आयोजित बैठक में एसीईओ प्रेरणा सिंह ने दी। लीग के मुख्य संरक्षक पुनीत सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट में छह फ्रेंचाइजी टीमें टी-20 फाॅर्मेट में 18 मुकाबले खेलेंगी। इसकी मौजूदा चैंपियन मुंबई मरीन है। देशभर से चुने गए शौकिया तौर पर 60 क्रिकेटरों को इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ स्टेडियम में खेलने का अवसर मिलेगा। इनके साथ पूर्व आईपीएल खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। टूर्नामेंट को 25 से अधिक देशों में लाइव प्रसारित किया जाएगा। लीग कमिश्नर दिलीप वेंगसरकर ने कहा कि इस लीग का उद्देश्य एक विश्वस्तरीय क्रिकेट मंच तैयार करना है, ताकि युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और क्रिकेट के महान खिलाड़ियों के साथ खेलने का अवसर मिल सके।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )