जिले में आग व अन्य आपदाओं से निपटने के लिए दमकल विभाग अपनी तैयारियों को और मजबूत कर रहा है। इसके तहत विशेष बचाव दल (एसआरजी) की एक टुकड़ी तैनात की जाएगी। साथ ही नए संसाधनों की खरीद और भर्ती/प्रशिक्षण प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। आपदा की स्थिति में लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए एसआरजी का गठन किया जा रहा है।
इसके लिए दमकल विभाग के जवानों को ही प्रशिक्षित किया जा रहा है।सीएफओ राहुल पाल के अनुसार, इस टीम का मुख्य कार्य आग, भूकंप और अन्य आपात स्थितियों में रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम देना होगा। शुरुआती चरण में 20 से 24 जवानों की तैनाती की जाएगी। इसके लिए लखनऊ में करीब 240 जवानों की प्रशिक्षण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अगले दो महीने में यह टुकड़ी जिले को मिल जाएगी।—-हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म के लिए बिडिंग शुरू, आने में लगेगा एक वर्षशहर में ऊंची इमारतों में आग की घटनाओं से निपटने के लिए दो हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म खरीदे जाने हैं। इसके लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने स्वीकृत 100 करोड़ रुपये में से 10 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। सूत्रों के अनुसार प्लेटफॉर्म की खरीद के लिए बिडिंग प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
100 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले प्लेटफॉर्म विदेशों से मंगाए जाते हैं। ऐसे में बिडिंग प्रक्रिया पूरी होने और कंपनी के चयन के बाद भी इन प्लेटफॉर्मों के आने में करीब एक वर्ष लग सकता है।—-पांच नए फायर टेंडर की मांगदमकल विभाग ने संसाधन बढ़ाने के लिए 2500 लीटर क्षमता वाले पांच नए फायर टेंडरों की मांग शासन को भेजी है। ये टेंडर कोतवाली, साहिबाबाद, वैशाली और मोदीनगर फायर स्टेशनों के लिए प्रस्तावित हैं।इसके अलावा सिहानी गेट में प्रस्तावित नए फायर स्टेशन के लिए भी एक अतिरिक्त टेंडर की आवश्यकता बताई गई है। वर्तमान में जिले में कुल 22 फायर टेंडर उपलब्ध हैं। सीएफओ ने बताया कि इन टेंडरों के मिलने के बाद दमकल की टीम तेजी से मौके पर पहुंच सकेगी।

