• Mon. Sep 28th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

दिल्ली:पानी के बिलों पर ब्याज दर को घटा दिया गया है

दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर दिल्ली जल बोर्ड (DJB) की बोर्ड बैठक में लिए गए कई अहम फैसलों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड पिछले कई वर्षों से भारी कर्ज में है, जिससे दिल्लीवासियों को बिल और नए कनेक्शन को लेकर लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

मंत्री ने बताया कि पानी के बिलों पर ब्याज दर को घटा दिया गया है। अब तक जल बोर्ड के बिलों पर 5 प्रतिशत प्रति बिल-साइकिल कंपाउंडिंग ब्याज लगता था। इसे घटाकर 2 प्रतिशत प्रति बिल-साइकिल कर दिया गया है। पहले 100 रुपये का बकाया बिल एक साल में 178 रुपये हो जाता था, अब वही बिल 130 रुपये में सिमट जाएगा

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )