• Mon. Oct 5th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: आंतरिक सड़क एवं लोहे के जाल टूटे हुए है ओर सड़क पर उफनते सीवर , दूर तक फैली दुर्गंध , गंभीर बीमारियों के फैलने का बढ़ता खतरा

नोएडा प्राधिकरण का विकास टूटी सड़के ओर उफनते सीवर अशोक चौहान सैक्टर- 130 के आरडब्लूए उपाध्यक्ष अशोक चौहान के बताया कि सैक्टर- 130 के 5 प्रतिशत भूखंडों की आंतरिक सड़क एवं लोहे के जाल टूटे हुए है ओर सड़क पर उफनते सीवर , दूर तक फैली दुर्गंध , गंभीर बीमारियों के फैलने का बढ़ता खतरा , रास्ते से निकलना मुश्किल हो गया है।

सालों हो गए हैं शिकायत करते लेकिन स्थाई समाधान आजतक नहीं हुआ। सीवर लाईन साफ करने की बात भी सालों से हो रही वह भी नहीं हुई। टेंडर कब होता है और कब खत्म हो जाता है यह तो विभाग के अधिकारी ही बताएंगे।

सैक्टर- 130 के निवासियों में रोष है , प्राधिकरण की कार्यशैली से परेशान और हैरान हैं। अशोक चौहान निवासी का कहना है कि अधिकारी शिकायत का जबाव भी नहीं देते हैं।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )