• Wed. Jul 15th, 2026

नोएडा: विधायक ने ग्रामीण क्षेत्रों में जन-संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों की समस्याएं सुनी।

ग्राम विकास ही समृद्ध भारत की कुंजी है – विधायक पंकज सिंह

आज दिनांक 5 अगस्त 2025 (मंगलवार) को नोएडा के माननीय विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पंकज सिंह जी ने जनसुनवाई एवं जनसमस्याओं के समाधान हेतु नोएडा के ग्रामीण क्षेत्रों में जन-संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों की समस्याएं सुनी।

कार्यक्रम का आयोजन परथला खंजरपुर (सरकारी स्कूल के पास), मामूरा (बारात घर) एवं मोरना सेक्टर 35 (बारात घर) में किया गया। इन स्थलों पर स्थानीय नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति यह दर्शाती है कि जनता अपने जनप्रतिनिधियों से संवाद कर समाधान की उम्मीद रखती है और श्री पंकज सिंह जी इस विश्वास पर सदैव खरे उतरते हैं।

अपने संबोधन में श्री पंकज सिंह जी ने कहा कि ग्राम विकास ही सशक्त एवं समृद्ध भारत की नींव है। जनसंख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है, ऐसे में गांवों एवं शहरी क्षेत्रों की मूलभूत सुविधाओं जैसे सड़क, सीवर, जल आपूर्ति एवं शिक्षा को आधुनिक और बेहतर बनाना समय की मांग है। भाजपा सरकार इस दिशा में निरंतर कार्यरत है।

श्री पंकज सिंह ने निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मुद्दों का त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने प्राथमिक विद्यालयों का दौरा कर छात्रों से संवाद किया तथा शिक्षा व्यवस्था को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से नवीन कक्षाओं के शीघ्र निर्माण का आदेश दिया। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों से कहा कि गांवों में सड़क, सीवर और पेयजल जैसी आवश्यक सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर सुधारा जाए।

विधायक श्री पंकज सिंह जी ने स्पष्ट रूप से कहा कि वे नोएडा के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं। ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में विकास की रफ्तार को तीव्र करना ही उनका संकल्प है, और इसके लिए वे लगातार क्षेत्रीय निरीक्षण, जनसंवाद और अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहे हैं।

इस अवसर पर भाजपा नोएडा महानगर के जिलाध्यक्ष श्री महेश चौहान जी, ए के अरोड़ा DGM, के वी सिंह GM, अमित त्यागी,
रघुराज नंबरदार, महिपाल प्रधान चौधरी लेखराज नंबरदार पंडित जी ओमवीर अवाना, अर्पित मिश्रा, रवि यादव, त्रिलोक चंद्र शर्मा, ज्ञानचंद शर्मा, चौधरी रामवीर हवलदार रामनिवास प्रधान, रिशिपाल, भूपेश चौधरी बलराज, धर्मवीर जाटव, वीरपाल प्रजापति समस्त ग्रामवासी
अन्य वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )

Don't Miss

{“title_results”:[“कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु घनघोर भगदड़ मामले में तीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मामले वापस लिए”],”content_results”:[“कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु स्टेडियम भगदड़ मामले में तीन आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई हटाईकर्नाटक सरकार ने मंगलवार को 2025 में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भगदड़ मामले में तीन भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के खिलाफ चल रही अनुशासनात्मक कार्यवाही को औपचारिक रूप से बंद कर दिया। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हुई थी और 50 से अधिक व्यक्ति घायल हुए थे।इस कदम के तहत सरकार ने पूर्व बेंगलुरु पुलिस आयुक्त बी दयानंद, पूर्व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विकाश कुमार विकाश और पूर्व उप पुलिस आयुक्त (सेंट्रल) शेखर एच टेक्कनवर को सभी आरोपों से मुक्त कर दिया। यह निर्णय अधिकारियों की लिखित सफाई और प्रशासनिक विभाग की सिफारिशों की समीक्षा के बाद लिया गया है।यह भगदड़ घटना 4 जून 2025 को चिन्नास्वामी स्टेडियम के गेट नंबर 3 पर हुई थी, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की इंडियन प्रीमियर लीग जीत का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक इकट्ठा हुए थे। घटना के तुरंत बाद, सरकार ने पांच पुलिस अधिकारियों को “अश्रीर और लापरवाह” होने के आरोप में निलंबित कर दिया था। इन अधिकारियों में दयानंद, विकाश, टेक्कनवर, असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस सी बालाकृष्ण और कजबन पार्क इंस्पेक्टर ए के गिरिश शामिल थे।28 जुलाई 2025 को विकाश को छोड़कर अन्य सभी अधिकारियों का निलंबन वापस ले लिया गया था। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विकाश ने इस निलंबन को चुनौती देने के लिए केंद्रीय प्रशासनिक त्रिपाठी न्यायाधिकरण (CAT) का रुख किया, जिसने उनके पक्ष में फैसला सुनाया और सरकार को निर्देश दिया कि वे उनके साथ भी समान व्यवहार करें। इसके बाद राज्य सरकार ने उनकी निलंबन की स्थिति को समाप्त कर दिया।यह निर्णय पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी और प्रशासनिक प्रक्रिया की गहन जांच के बाद लिया गया है, जिससे स्पष्ट होता है कि मामले में कोई ऐसी लापरवाही नहीं पाई गई जिससे अनुशासनात्मक कार्रवाई आवश्यक हो। इस मामले की समीक्षा से यह भी स्पष्ट हुआ कि पूर्व में लिए गए निर्णयों में न्यायसंगत कारणों की कमी थी।सरकार की यह कार्रवाई न्यायिक प्रक्रिया और तर्कसंगत निर्णय के पक्ष में एक मजबूत संदेश है। साथ ही, यह घटनाओं के प्रति प्रशासनिक जिम्मेदारी और जवाबदेही के मानकों को संतुलित करने का प्रयास भी है।”]}