• Wed. Sep 30th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी में मरीजों की संख्या करीब 20 प्रतिशत बढ़ गई 

मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। उमस भरी गर्मी और बारिश के कारण जेवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी में मरीजों की संख्या करीब 20 प्रतिशत बढ़ गई है।

इनमें वायरल बुखार के मरीजों की संख्या अधिक है।जेवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सर्फे जेया ने बताया कि बुखार के साथ सर्दी, खांसी, बदन दर्द और कमजोरी की शिकायत लेकर मरीज पहुंच रहे हैं। लक्षणों के आधार पर संदिग्ध मरीजों की संचारी रोगों से संबंधित जांच भी कराई जा रही है, ताकि बीमारी की पहचान कर समय पर उपचार दिया जा सके

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )