• Fri. Nov 6th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

बनारस के व्यास जी में गूंजेगा घंटा घड़ियाल की आवाज,भक्त ने जिला अधिकारी कार्यालय पहुंच कर ADM प्रोटोकाल को सौंपा 9 किलो का घंटा

Report By : ICN Network (Banaras)

बनारस के ज्ञानवापी में कोर्ट ने पूजा पाठ करने की इजाजत दी जिसके बाद से लगातार वहां पूजा पाठ किया जा रहा है। अखंड रामायण का भी पाठ चल रहा है इसी के चलते व्यास जी के तालगृह में पूजा अर्चना की जा रही है। इसके लिए अब जिला प्रशासन को आज व्यास जी में घंटा घड़ियाल भेंट करने के लिए संचय रस्तोगी मजिस्ट्रेट के पास पहुंचे । जहां उन्होंने पूजन से जुड़ी सामग्री जिला प्रशासन के अधिकारियों को दी ।

व्यास जी के तालगृह मे कोर्ट के आदेश के बाद पूजा पाठ शुरू हो गया है। 9 दिन की अखंड रामायण का पाठ जारी है। भक्तों की ओर से ताल ग्रह में पूजा पाठ और मंगल आरती के लिए घंटा घड़ियाल भेजा गया है। ताकि व्यास जी की ताल ग्रह में भव्य पूजा की जा सके और मंगल आरती और पूजा पाठ के दौरान इनकी ध्वनि से परिसर गूँज उठे। संचय रस्तोगी के द्वारा ताल गृह में लगभग 9 किलो का घण्टा और 2.5 किलो का घंटी आरती के लिए सामान और घड़ी घंटाल ताल गृह में दिया गया। हिंदू पक्ष की तरफ से वादी रेखा पाठक और वरिष्ठ अधिवक्ता सुधीर त्रिपाठी ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर उनके प्रतिनिधि एडीएम प्रोटोकॉल को ताल गृह में लगाने के लिए घण्टा दिया गया। अब ताल गृह घंटे की ध्वनि गूजेंगी।

By Icndesk