• Sat. Oct 3rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

पानी की समस्या को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, समस्या के समाधान के निवारण की मांग

Report By : Ranu Anwar Raza Banda (UP)

बांदा में मवई गांव में जहा के ग्रामीणों ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंच कर ज्ञापन सौंपा , आज मंगलवार को जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने लिखित शिकायत पत्र देकर बताया है कि ग्राम पंचायत मवई बुजुर्ग के अनुसूचित जाति बस्ती शम्भू नगर मोहल्ले में पानी की समस्या है,जहा काफी दिनों से पीने का पानी नहीं मिल रहा है पुरानी लाइन जो पड़ी हुई थी वह ठेकेदार ने तोड़वा दिया है,ग्रामीणो ने आरोप लगाते हुए बताया कि ठेकेदार से कहने पर वह अप शब्दों का प्रयोग करता है पीने के पानी की समस्या होने से वृद्ध व बच्चे सभी लोग परेशान रहते हैं, एक किलोमीटर दूर से पीने के लिए पानी लेकर आना पड़ता है।

नाली के गंदे पानी से गांव में जगह जगह जल भराव होता है जिससे घरों के अंदर पानी चला जाता है जिससे सभी मोहल्ले के लोग काफी परेशान हैं नाला कचड़े से जाम है जिससे बस्ती में गंदा पानी अक्सर आ जाता है और ना ही कोई आरसीसी पड़ी हुई है। हमारी मांग है कि उक्त हमारी समस्याओं का समाधान करे इस मौके पर गांव के गजोधर,रामदीन,मैयादीन ,सुदामा ,मैकूलाल वर्मा,रामबहादुर ,राजू , राजकुमारी,आशा देवी ,गीत देवी ,मीरा, मैना , गुड़िया, प्रेमबाबू सहित आधा दर्जन से ज्यादा ग्रामीण मौजूद है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)