• Mon. Sep 28th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में मरीजों का कंप्यूटराइज्ड पंजीकरण होगा

जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में मरीजों का कंप्यूटराइज्ड पंजीकरण होगा। इसे लेकर बीते सप्ताह अधिकारियों ने बैठक कर अगले दो महीनों में व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने भी तैयारियां शुरू कर दी थीं। जिले में भंगेल, बादलपुर, दादरी, बिसरख, कासना डाढ़ा और जेवर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं।

इन केंद्रों में रोजाना हजारों मरीज इलाज के लिए आते हैं।
प्रत्येक सीएचसी पर दो से तीन पंजीकरण काउंटर बनाने की योजना है। बिसरख, दादरी और भंगेल जैसे केंद्रों पर रोजाना 900 से अधिक मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं। मैनुअल पंजीकरण में अधिक समय लगता है, जिससे मरीजों को इंतजार करना पड़ता है। बता दें कि बीते साल भी कंप्यूटराइज्ड पंजीकरण की योजना बनी थी, लेकिन इसकी शुरुआत नहीं हो सकी थी

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )