• Sun. Oct 4th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

एक्ट्रेस नहीं जर्नलिस्ट बनना चाहती थी ये हिरोइन, जन्मदिन पर खोले राज, बीते 6 साल से फिल्म में नहीं किया काम

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का आज 36वां जन्मदिन है। एक्ट्रेस ने अपने 16 साल के करियर में 19 फिल्मों में काम किया जिसमें से 13 फिल्में हिट रहीं। इनमें साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ‘पीकू’ और ‘संजू’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में भी शामिल हैं।

2017 में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली से शादी करने के बाद अनुष्का के एक्टिंग करियर में ब्रेक लगा। वो बीते 6 साल से एक्टिंग से दूर हैं। हालांकि इसके बावजूद अनुष्का की सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार्स से ज्यादा है।

अनुष्का का जन्म 1 मई, 1988 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हुआ था। उनके पिता कर्नल अजय कुमार शर्मा आर्मी ऑफिसर और मां आशिमा शर्मा होममेकर हैं। एक बड़ा भाई है कर्णेश शर्मा जो पहले मर्चेंट नेवी में था, जो अब फिल्म प्रोड्यूसर है।

धोनी की वाइफ साक्षी और अनुष्का थे क्लासमेट्स अनुष्का की ज्यादातर पढ़ाई बेंगलुरु और मुंबई में हुई। क्रिकेटर और पूर्व कप्तान एमएस धोनी की वाइफ साक्षी धोनी कभी अनुष्का की क्लासमेट भी रही हैं।

चूंकि पिता आर्मी में थे तो अनुष्का बचपन से ही काफी डिसिप्लिन्ड रही हैं। द टाइम्स ऑफ इंडिया को 2012 में दिए एक इंटरव्यू में अनुष्का ने कहा था- ‘मुझे खुद को एक्ट्रेस बताने से ज्यादा यह कहने में गर्व महसूस होता है कि मैं एक आर्मी ऑफिसर की बेटी हूं।’

अनुष्का ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि ना तो उन्होंने बड़े होते हुए फिल्में देखी थीं और ना ही उन्हें एक्टर बनना था। वो मॉडलिंग या फिर जर्नलिज्म में करियर बनाना चाहती थीं। ग्रेजुएशन के बाद अनुष्का मॉडलिंग करियर पर फोकस करने के लिए मुंबई शिफ्ट हो गईं।

करियर की शुरुआत में कई एड करने के बाद अनुष्का ने 2007 में लैक्मे फैशन वीक से अपना रनवे डेब्यू किया। उन्हें फेमस फैशन डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स ने अपने स्प्रिंग समर कलेक्शन 2007 के लिए फाइनल मॉडल के तौर पर चुना। यहीं से अनुष्का को हेयर ऑयल, शैंपू और ज्वेलरी के एड मिलना शुरू हुए।

2008 में अनुष्का ने यशराज बैनर की फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। हालांकि तब फिल्ममेकर करण जौहर नहीं चाहते थे कि उन्हें इस फिल्म में कास्ट किया जाए।

उन्होंने अनुष्का की फोटो देखकर फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा से कहा था कि उन्हें अनुष्का को फिल्म में कास्ट नहीं करना चाहिए। करण चाहते थे कि आदित्य इस फिल्म में किसी और एक्ट्रेस को मौका दें।हालांकि आदित्य ने अनुष्का पर भरोसा किया और उन्होंने एक्ट्रेस के साथ एक नहीं बल्कि 3 फिल्मों की डील साइन की।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)