• Mon. Sep 21st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP-अमेठी में पूर्व केंद्रीय मंत्री के साथ हजारों श्रीराम भक्त हुए शामिल, शोभायात्रा में बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा

यूपी के अमेठी के ददन सदन कार्यालय से पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय सिंह के नेतृत्व में एक विशाल शोभायात्रा निकली जिसमें हजारों की संख्या में श्रीराम भक्तों ने भाग लिया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय सिंह के साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक ओम प्रकाश उपस्थिति रहे। दरअसल अयोध्या में श्रीराम राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पहले अमेठी राममय हो चुकी है।

अमेठी कस्बे के ददन-सदन परिसर में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय सिंह ने राम रथ में सवार प्रभु श्री राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी का पूजन और आरती किया। उसके बाद शोभा यात्रा ददन-सदन से निकली और चौक, सगरा तिराहा होते हुए माँ देवी पाटन धाम तक गई। वहाँ से शोभा यात्रा नगर भ्रमण करते हुए दोबारा ददन-सदन कार्यालय पर समाप्त हुई। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहापूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय सिंह ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्री राम जी के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक कार्यक्रम के पावन अवसर को उत्सव के रूप में मनाते हुए आज यह शोभायात्रा निकली है।

जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर के प्रभु श्री राम के जयकारे से वातावरण को गुंजायमान करते हुए भक्ति मय बना दिया है।डॉ संजय सिंह ने कहा कि हमारे पूर्वज महाराजा गुरुदत्त सिंह ने वर्ष 1742 में अमेठी के हजारों सैनिकों के साथ सआदत अली खान से युद्ध लड़कर उन्हें पराजित कर श्रीराम जन्मभूमि को आजाद कराया था। हम भगवान राम और कुश के वंशज कछवाहा राजपूत हैं।हमारी भावना प्रभु श्री राम से जुड़ी हुई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय सिंह ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबसे खास बात यही है कि वह जो सोचते हैं उसे करते हैं। चाहे भगवान श्री राम मंदिर के निर्माण की बात हो या काशी के बाबा विश्वनाथ धाम की।आज पूरे देश में ही नही बल्कि विदेशों में भी राम धुन चल रही है।शोभा यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में अमेठी वासी उत्साह के साथ शामिल हुए और रास्ते में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा तथा प्रभु श्री राम की झांकी का स्वागत किया। पूरी अमेठी प्रभु श्री राम के भक्ति रस में सराबोर दिखाई पड़ी।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )