• Sun. Sep 27th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

लखनऊ में तीन दिवसीय आम महोत्सव की आज से शुरुवात,CM योगी भी पहुंचे

Report By : Ankit Srivastav, ICN Network

लखनऊ में शुक्रवार को सीएम योगी ने तीन दिवसीय आम महोत्सव की शुरुआत की। यूपी समेत 5 से ज्यादा राज्यों के किसानों ने आम की प्रदर्शनी लगाई। 120 किस्म के विशेष आम पेश किए गए। इसमें मलिका, सेंसेशन और ढाई किलो वजन का अवध किंग आम सबसे खास रहा।

दौरान यूपी के साथ ही मध्य प्रदेश, उत्तराखण्ड, छत्तीसगढ़ और राजस्थान समेत कई राज्यों के किसानों को सीएम ने सम्मानित किया। सीएम योगी ने कहा- दुनिया भर में आम का सबसे ज्यादा निर्यात उत्तर प्रदेश से होता है। निर्यात को देखते हुए आम की गुणवत्ता और पैकेजिंग पर ध्यान दिया जा रहा है।

मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा- लखनऊ के आम की डिमांड अमेरिका में बहुत ज्यादा है। यहां के 300 रुपए किलो का आम अमेरिका में 900 रुपए किलो बिक रहा है। आम महोत्सव में अलग-अलग राज्यों के उद्यान प्रतिनिधि और आम की खेती करने वाले विशेषज्ञ भी पहुंचे हैं। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा- लखनऊ के आम की डिमांड अमेरिका में बहुत ज्यादा है। यहां के 300 रुपए किलो का आम अमेरिका में 900 रुपए किलो बिक रहा है। आम महोत्सव में अलग-अलग राज्यों के उद्यान प्रतिनिधि और आम की खेती करने वाले विशेषज्ञ भी पहुंचे हैं।

उत्तर प्रदेश के आम महोत्सव में देश के अन्य राज्यों से आए हुए किसानों हृदय से स्वागत करता हूं। हमारी सामान्य भाषा में जिस फल का नाम आम है इसीलिए इस फल का नाम आम है। जो आम होगा वह राजा भी होगा। आम महोत्सव पिछले कई सालों से प्रदेश सरकार करती है।

उत्तर प्रदेश के उत्पादित आम को विदेशी नहीं दुनिया के तक पहुंचा जा सके इसके लिए प्रयास करती है। आम मौसम में अगले तीन दिन का सबसे अधिक वैरायटी यहां देखने को मिलेगी। निर्यात के एक कार्यक्रम का मैं शुभारंभ किया मुझे जानकर प्रसन्नता हुई की जापान और मलेशिया में 40 टन आम इस साल निर्यात होगा

यही आम अमेरिका के मार्केट में पहुंचेगा। ढाई सौ 300 रुपए तक जाएगा। मुझे बताओ जो किसान यहां पर 1 किलो आम को 45, 50, 60 रुपए से लेकर 100 रुपए किलो बचेगा।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)