• Mon. Sep 28th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: एक युवक के ऊपर तीन लोगों ने धारदार हथियार से हमला किया

थाना सेक्टर -63 के प्रभारी निरीक्षक अमित काकरान ने बताया कि बीती रात को दिलशाद नामक युवक सेक्टर 63 के पास से गुजर रहा था, तभी उसके ऊपर अमन, अंशु और एक अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना में उसके शरीर में चाकू से कई गंभीर घाव हुए हैं।

उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया । उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि घायल के भाई इरशाद की शिकायत पर पुलिस ने हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। उन्होंने अमन अंशु और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )