• Sun. Oct 4th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: शहर के अलग-अलग इलाकों में तीन लोगों ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली

शहर के अलग-अलग इलाकों में तीन लोगों ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। तीनों शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।कोतवाली सेक्टर-24 क्षेत्र के चौड़ा रघुनाथपुर गांव में रहने वाले दीजैन महंत(45) ने अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के रहने वाले थे। कुछ समय पहले पत्नी ने उन्हें छोड़ दिया था और बच्चों के साथ दूसरे व्यक्ति के साथ चली गई थी। इससे वे तनाव में रह रहे थे।

आत्महत्या के अन्य दो मामले कोतवाली सेक्टर-49 के हैं। होशियापुर निवासी बबीता(34) ने रविवार तड़के घर में फंदा लगाकर जान दे दी। अभी तक आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं, बरौला गांव की पूनम(20) ने भी घर में फंदा लगाकर जान दे दी। जांच में पता चला कि कुछ समय पहले उसे सेक्टर-50 के निजी अस्पताल में नौकरी मिली थी। घटना के कारण का खुलासा नहीं हुआ है। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )