• Sun. Sep 27th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: भंडारे में गए तीन नाबालिग बच्चे अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

थाना क्षेत्र के चक जलालाबाद में शनिवार रात भंडारे में गए तीन नाबालिग बच्चे अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। देर रात करीब 11 बजे परिजनों की सूचना पर पुलिस ने तीनों नाबालिग को करीब दो घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। बाद में सारी औपचारिकता पूरी करने के बाद नाबालिगों को परिजन को सौंप दिया गया।

पुलिस ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर एक टीम का गठन किया गया। आसपास के क्षेत्रों की घेराबंदी की गई और सीसीटीवी फुटेज खंगाली। रात करीब एक बजे तीनों मासूमों को सकुशल बरामद कर लिया गया।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )