• Thu. Sep 24th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

गर्मी के मौसम में नौतपा का आज पहला दिन,मौसम विभाग का अलर्ट दिन में अधिकतम 48°C और रात में 35° C तक पहुंच सकता है तापमान

Report By : Rishabh Singh, ICN Network

देश में आज नौतपा का पहला दिन है। उत्तर प्रदेश में भी इसका असर दिखेगा। दिन का तापमान जहां 48 डिग्री तक जाएगा। वहीं रात का टेंपरेंचर 35 डिग्री के ऊपर बना रहेगा। अगले 9 दिन तक भीषण गर्मी पड़ेगी।

उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में आज हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट है। 27 जिलों में दिन जैसी गर्मी का एहसास रात में भी होगा। यहां वार्म नाइट अलर्ट है। शुक्रवार को प्रदेश का सबसे गर्म जिला उरई रहा। अधिकतम तापमान 45 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

मौसम विभाग के मुताबिक, नौतपा की शुरुआत का असर दिखने लगा है। आगरा, रायबरेली, गौतमबुद्ध नगर, गाजीपुर, हमीरपुर, झांसी, कानपुर और प्रयागराज का तापमान 1 डिग्री बढ़ा है। गुरुवार तक यहां का तापमान 40 डिग्री के नीचे बना हुआ था। शुक्रवार को यहां का अधिकतम तापमान 41 डिग्री के पार चला गया। लखीमपुर खीरी में रात का अधिकतम तापमान 5 डिग्री तक बढ़ा है। शुक्रवार रात का तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, नौतपा का असर बिहार, बंगाल, दिल्ली, राजस्थान और यूपी में होता है। इसके अलावा पूरे देश में इसका असर नहीं होता है। इस बार पश्चिमी यूपी में नौतपा का खास असर देखने को मिलेगा।

कानपुर में मौसम विज्ञानी डॉ. सुनील पांडेय ने बताया, इस बार यूपी में अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नम हवाएं आ रही हैं। नम हवाओं के चलते वेट बल्ब की कंडीशन बन गई है। इससे तापमान कम रहेगा, लेकिन गर्मी का एहसास ज्यादा होगा।

तापमान अगर 44 डिग्री होगा तो गर्मी की फीलिंग 48 डिग्री सेल्सियस वाली होगी। इस कंडीशन में पसीना नहीं होता है। अगर होता भी है तो तुरंत सूख जाता है। वेट बल्ब में बॉडी अपना टेम्परेचर मेंटेन नहीं कर पाती है।

नम हवाओं के चलते इस बार धीरे-धीरे तापमान बढ़ेंगे। नौतपा का सबसे ज्यादा असर 27 और 28 मई को होगा। इस दौरान पूरे प्रदेश में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी हो सकता है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)