• Sat. Oct 3rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: नियमों का उल्लंघन करने वाले 6881 वाहन चालकों पर यातायात पुलिस ने कार्रवाई की

ByAnkshree

Feb 10, 2026

नियमों का उल्लंघन करने वाले 6881 वाहन चालकों पर यातायात पुलिस ने कार्रवाई की। मैनुअल तरीके से 2342 चालान और आईएसटीएमएस कैमरों की मदद से 4039 वाहनों के चालान किए गए। बगैर हेलमेट के चलने वाले 2613, रेड लाइट जंप करने पर 458 और निर्धारित गति सीमा से ज्यादा पर वाहन दौड़ाने पर 392 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

साथ ही 16 वाहनों सीज किया गया। विशेष अभियान चलाते हुए ड्रिंक एंड ड्राइव मामले में 15 और विपरीत दिशा में वाहन चलाने वाले 613 चालकोंं पर कार्रवाई की गई।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )