• Sat. Sep 26th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

गुरुग्राम: यातायात पुलिसकर्मी लगाए बॉडी वॉर्न कैमरा

ताऊ देवीलाल स्टेडियम में सोमवार को यातायात पुलिस की जनरल परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस उपायुक्त यातायात डॉ. राजेश मोहन ने सभी यातायात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया है कि वे चालान के दौरान बॉडी वॉर्न कैमरे अनिवार्य रूप से लगाएं। इससे यातायात पुलिस की कार्रवाई में पारदर्शिता बनी रहेगी ।

पुलिस उपायुक्त ने निर्देश दिया है कि यातायात नियमों के उल्लंघन पर जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के तहत बिना किसी ढिलाई के सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि कानून का पालन सुनिश्चित करना यातायात पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी जोनल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने क्षेत्रों में यातायात जाम की स्थिति किसी भी हाल में उत्पन्न न होने दें और भीड़भाड़ वाले मार्गों, चौराहों एवं प्रमुख सड़कों पर निरंतर निगरानी रखें

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )