• Fri. Oct 2nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: बढ़ते ध्वनि प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए परिवहन विभाग ने सख्ती

जिले में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए परिवहन विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। विभाग ने मॉडिफाइड साइलेंसर, अवैध सायरन और प्रेशर हॉर्न लगाने वाले वाहनों पर रोक के लिए जांच अभियान शुरू किया है। एआरटीओ (प्रवर्तन) डॉ. उदित नारायण पाण्डेय के नेतृत्व में नोएडा और ग्रेनो में कार्रवाई की जा रही है।

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि खासतौर पर उन बुलेट मोटरसाइकिलों और अन्य वाहनों पर नजर रख रहा है, जिनमें पटाखे जैसी आवाज करने वाले साइलेंसर लगाए गए हैं। नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर वाहन चालकों पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया जा रहा है और कई मामलों में वाहन को सीज भी किया जा रहा है। विभाग की टीमों ने कई वर्कशॉप और मोटर गैरेज का औचक निरीक्षण कर वाहन में अवैध उपकरण नहीं लगाने की चेतावनी दी।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )