• Tue. Nov 3rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

जेवर: करोड़ों की जमीन की ठगी में दो गिरफ्तार

जेवर तहसील के अमरपुर पलाका गांव स्थित करोड़ों रुपये की जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का बैनामा कराने और उसे बेचने का आरोप है। आरोपी पन्नालाल उर्फ प्रदीप भाटिया निवासी जेडी स्कूल, काछवा, थाना करनाल हरियाणा व उसके साथी विजय उर्फ बिल्ला निवासी दुर्गा कॉलोनी करनाल सेक्टर-32, हरियाणा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

आरोप है कि दोनों ने अमरपुर पलाका क्षेत्र की कीमती जमीन के फर्जी कागजात तैयार किए और उन्हें असली बताकर बैनामा करा दिया। इसके बाद जमीन को बेचकर मोटी रकम हड़प ली गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )