छह मई को कृष्णानगर बागू में एनएच-9 पर दिनदहाड़े कैश वैन में डकैती को अंजाम देने वाले दो बदमाश मंगलवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गएपुलिस के अनुसार, डकैती की साजिश जुबैर ने रची थी। मुठभेड़ में मारा गया दूसरा आरोपी समीर, इस मामले में दो दिन पहले गिरफ्तार किए गए मो. कैफ का सगा भाई था। डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि इंडिया वन कंपनी की कैश वैन में 27 लाख रुपये की डकैती डालने वाले बदमाशों के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में होने की सूचना मिली थी। इसके बाद स्वाट टीम प्रभारी अनिल राजपूत, वेव सिटी और क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना पुलिस ने रात करीब 10 बजे संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान डासना रोड पर बिना नंबर प्लेट की सिल्वर रंग की स्विफ्ट डिजायर कार आती दिखाई दी। पुलिस ने चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाश कार लेकर भाग निकले। पीछा करने पर आरोपी डासना रोड स्थित नाले की पटरी की ओर भागे, जहां उनकी कार खेत में उतर गई। पुलिस के मुताबिक, घेराबंदी होते देख दोनों बदमाश कार से बाहर निकल आए और पिस्टल व तमंचों से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। दो अन्य बदमाशों पर भी एक-एक लाख का इनाम डीसीपी सिटी ने बताया कि दो बदमाशों मो. कैफ और रिजवान को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जुबैर, समीर, फिरोज और शोएब पर मंगलवार दोपहर एक-एक लाख रुपये इनाम घोषित किया गया था। फिरोज और शोएब अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। इनमें शोएब मास्टरमाइंड जुबैर का भाई और फिरोज पड़ोसी है। बदमाशों से यह हुआ बरामद मुठभेड़ में ढेर हुए जुबैर और समीर से एक स्विफ्ट कार, दो पिस्टल, दो तमंचे और 26 कारतूस बरामद हुए हैं। इसके साथ ही कार से नौ लाख 10 हजार 150 रुपये, तीन बैग में बदमाशों के कपड़े, आधार कार्ड और कैश वैन की सीसीटीवी का डीवीआर बरामद की गई है।। उनकी पहचान जुबैर अहमद और मो. समीर के रूप में हुई। दोनों विजयनगर के सेक्टर-12 प्रताप विहार में रहते थे। दोनों पर मंगलवार को ही एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।


। उनकी पहचान जुबैर अहमद और मो. समीर के रूप में हुई। दोनों विजयनगर के सेक्टर-12 प्रताप विहार में रहते थे। दोनों पर मंगलवार को ही एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।