• Sun. Oct 4th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

कानपुर में सेंट्रल स्टेशन पर दो डिलेवरी बॉय भिड़े, मौजूद परीक्षार्थियों ने दोनो को अलग किया

Report By : ICN Network (kanpur)

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर दो डिलीवरी बॉय आपस में भिड़ गए। दोनों ही डिलीवरी बॉय खान की डिलीवरी करने के लिए पहुंचे हुए थे ,पहले खाना देने को लेकर पहले मुहांचाही हुई और मारपीट शुरू हो गई। पुलिस भर्ती परीक्षार्थी वहां मौजूद थे ,जिन्होंने दोनों को अलग कराकर छुड़ाया। रेलवे पुलिस को सूचना लगी, तो दोनों ही डिलीवरी बॉय को पकड़ लिया गया।

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर पुलिस भर्ती परीक्षार्थियों की भारी भीड़ है। प्लेटफार्म से लेकर के ट्रेनों में घुसने की पैर रखने की जगह तक नहीं है। इसलिए ट्रेन में मौजूद यात्री अलग-अलग कंपनियों में खाने की बुकिंग कर प्लेटफार्म पर मंगवा रहे हैं। लेकिन देर रात शुक्रवार को खाने की डिलीवरी करने के दौरान सेंट्रल स्टेशन पर ही भिड़ गए। बातचीत से मामला ऐसा बढ़ा की डिलीवरी बॉय के बीच मारपीट शुरू हो गई। एक दूसरे को जमकर पीटने लगे और जमीन पर गिरा दिया। वहां मौजूद परीक्षार्थियों ने जैसे तैसे दोनों डिलीवरी बॉय को अलग कराया। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों ही डिलीवरी बॉय को पकड़ लिया।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)