• Thu. Jun 11th, 2026

नोएडा: अंतिम निवास में सीएनजी युक्त दो नए शवदाह गृह बनेंंगे

सेक्टर-94 स्थित अंतिम निवास में सीएनजी युक्त दो नए शवदाह गृह बनेंंगे। नोएडा प्राधिकरण ने इसके लिए 99.84 लाख का टेंडर जारी किया है। परियोजना पूरी होेने के बाद कुल चार शवदाह गृह संचालित होंगे। पहले से ही यहां पर दो सीएनजी युक्त शवदाह गृह हैं।कई बार एक साथ अधिक शव पहुंचने पर परिजनों को इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में दो नए शवदाह गृह बनने से इस समस्या से काफी राहत मिलने की उम्मीद है। नए शवदाह गृह आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। इससे अंतिम संस्कार की प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित, सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से पूरी की जा सकेगी। भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए क्षमता बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। प्राधिकरण ने इसके लिए टेंडर जारी किया है। 99.84 लाख की लागत इसे तैयार करने में आएगी।

पर्यावरणीय दृष्टि से भी होगा लाभसीएनजी युक्त आधुनिक तकनीक आधारित शवदाह गृहों के संचालन से लकड़ी की खपत कम करने और प्रदूषण नियंत्रण में भी मदद मिलेगी। इसके अलावा परिसर में भीड़ का दबाव घटेगा और अंतिम संस्कार के दौरान व्यवस्थाएं अधिक सुचारु रूप से संचालित हो सकेंगी।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )