• Fri. Oct 2nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

BJP संसद बृजभूषण सिंह के इंस्टीट्यूट की फार्चून से दो लोगो को हादसे में हुई मौत,पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Report By : Rishabh Singh, ICN Network

भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह के कॉलेज की फॉर्च्यूनर ने गोंडा में 2 बाइक सवारों को रौंद दिया। कार ने सड़क किनारे बैठी महिला को भी टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला की हालत गंभीर है।

ग्रामीणों ने बताया कि फॉर्च्यूनर कार जिस काफिले में थी, उसमें भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह भी थे। वे काफिले के साथ बुधवार सुबह करीब 9 बजे हुजूरपुर जा रहे थे। काफिला अभी छतईपूरवा के पास पहुंचा था, तभी एस्कॉर्ट लिखी फॉर्च्यूनर एक गाड़ी को ओवरटेक करने लगी। इसी दौरान वह बेकाबू हो गई और बाइक सवारों को रौंदते हुए बिजली के खंबे से टकरा गई। गाड़ी ने घर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला को भी रौंद दिया।

हादसे में निदुरा गांव के रेहान (17) और शहजाद खान (24) की मौत हो गई है। जबकि 60 साल की सीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद भी करण का काफिला नहीं रुका।

अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया- मृतकों के परिजन ने शिकायती पत्र दिया है। फॉर्च्यूचर को कब्जे में लेकर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। फॉर्च्यूनर के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। एयरबैग खुलने से गाड़ी में बैठे लोगों की जान बची। आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जिस फॉर्च्यूनर कार से हादसा हुआ, उसका नंबर UP 32 HW 1800 है। RTO में यह कार नंदिनी एजुकेशन इंस्टीट्यूट के नाम रजिस्टर्ड है। इस इंस्टीट्यूट के प्रबंधक सांसद बृजभूषण सिंह हैं।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)