• Fri. Oct 2nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

दिल्ली नार्थ सीट से लोकसभा प्रत्याशी कन्हैया कुमार पर दो युवकों ने बरसाए थप्पड़

Report By : Rishabh Singh, ICN Network

दिल्ली की नॉर्थ सीट से कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक के प्रत्याशी कन्हैया कुमार के साथ चुनाव प्रचार के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक व्यक्ति कन्हैया कुमार को माला पहनाने के बहाने आया और थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। उसने कन्हैया पर स्याही भी फेंकी।

कन्हैया के समर्थकों ने युवक को तुरंत पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान हमलावर को काफी चोटें आई हैं।

हालांकि, कन्हैया कुमार सुरक्षित हैं। घटना के दौरान आम आदमी पार्टी की महिला पार्षद छाया शर्मा से भी हाथापाई की गई। इसे लेकर छाया ने पुलिस थाने में शिकायत की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कन्हैया कुमार को शुक्रवार को प्रचार के लिए न्यू उस्मानपुर में आम आदमी पार्टी के ऑफिस पहुंचे थे। मीटिंग पूरी होने के बाद वे AAP पार्षद छाया के साथ नीचे आए। इस दौरान कई लोग नारेबाजी करते हुए कन्हैया के पास पहुंच गए। इन्हीं में से एक शख्स माला पहनाने के दौरान कन्हैया को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद लोगों ने कन्हैया को काले झंडे दिखाते हुए गो बैक-गो बैक के नारे लगाए।

इस घटना के बाद कन्हैया कुमार वहां पर कार पर चढ़कर लोगों को ललकारने लगे। कन्हैया ने भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी पर चुनाव हारने के कारण उनसे डरकर अपने ऊपर गुंडे भेजकर हमला करने का आरोप लगाया। कन्हैया ने कहा, ‘भाजपा 400 पार नहीं, लोकतंत्र को खत्म करने की तैयारी कर रही है। हमारा मुकाबला अन्याय से है।

कन्हैया पर हमला करने वाले शख्स ने एक वीडियो जारी कर कहा कि कन्हैया ने देश के खिलाफ नारे लगाए थे, जिसकी वजह से वे नाराज थे। उसने कहा कि कन्हैया ने भारत तेरे टुकड़े होंगे, अफजल तेरे कातिल जिंदा हैं, हम शर्मिंदा हैं जैसे नारे लगाए थे। आज हमने उसके मुंह पर चांटा देकर जवाब दिया है कि भारत के टुकड़े कोई नहीं कर सकता, जब तक हमारे जैसे सनातनी शेर जिंदा हैं।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)