• Tue. Sep 22nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UK-उद्धमसिंह नगर में पदक जीतकर आने वाले खिलाड़ियों को प्रशासनिक अधिकारियों ने किया सम्मानित

उधम सिंह नगर थाइलैण्ड में 1 से 9 दिसम्बर तक आयोजित वर्ड एबिलिटी डिसेबल्ड स्पोर्ट्स गैम में पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले जनपद उधम सिंह नगर के होनहार खिलाड़ियों को जिलाधिकारी व अन्य प्रशानिक अधिकारियो ने देश और प्रदेश का नाम रोशन करने पर सम्मानित किया है।
देश का गौरव बड़ाने वाले शरद जोशी, रविपाल, सत्य प्रकाश तथा कोच गोविन्द परिहार, डिसेबल्ड स्पोर्टिंग सोसाइटी के प्रदेश महासचिव हरीश चौधरी आदि ने जिलाधिकारी उदयराज सिंह से जिला कार्यालय पहुॅचकर शिष्टाचार भेंट की। जिलाधिकारी ने सभी को मेडल जीतकर अन्तराष्ट्रीय स्तर पर जनपद व प्रदेश का नाम रोशन करने पर सभी को शुभकामनाएं तथा आशीर्वाद देते हुए कहा कि जिला प्रशासन की ओर से खिलाड़ियों को हर सम्भव मदद उपलब्ध कराई जायेगी।

जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने सभी का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि हमारे डिसेबल्ड खिलाड़ी मनोज सरकार, शरद जोशी, रविपाल, सत्य प्रकाश आदि हमारे आईकॉन है। उन्होंने कहा कि हमारे खिलाड़ियों ने साबित करके दिखाया है कि मन में कुछ कर गुजरने की चाहत और हौंसला हो तो कोई भी आगे बढ़ने से नहीं रोक सकता है। उन्होंने कहा कि सभी ने साबित किया है कि शारीरिक दिव्यांगता व्यक्ति को आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती है।

गौरतलब है कि थाइलैण्ड में 1 से 9 दिसम्बर तक आयोजित वर्ड एबिलिटी डिसेबल्ड स्पोर्ट्स गैम में शरद जोशी ने बैडमिंटन में गोल्ड मेडल, रवि पाल ने ब्रांज मेडल सत्य प्रकाश ने 100 मीटर रेस में ब्रांज मेडल प्राप्त कर देश, राज्य व जनपद का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)