• Sun. Sep 27th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UK-अल्मोड़ा की सिविल जज ज़िला विधिक प्राधिकरण सचिव शची शर्मा ने नशे से मुक्ति करने का समाज के सामने उठाया बीड़ा

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला सचिव ने न्यायालय परिसर में पत्रकार वार्ता करते हुवे बताया कि उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देश पर एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में जनपद अल्मोड़ा में वृहद नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है

उक्त अभियान के अंतर्गत माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली कीओर से नालसा (नशा पीड़ितों को विधिक सेवाएं एवं नशा उन्मूलन के लिए विधिक सेवाएं) योजना 2015 का व्यापक प्रचार किया जा रहा है। साथ ही स्कूलों, कॉलेजों में विधिक जागरुकता शिविर लगाकर विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव एवं नशा मुक्ति के संबंध में सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए जागरुकता पैनप्लेट वितरित किये जा रहे हैं, साथ ही स्कूली बच्चों व कॉलेज के बच्चों की जागरुकता रैली, निबंध स्लोगन, ड्राइंग प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक आदि का भी आयोजन किया जा रहा है।

अभियान के अंतर्गत पराविधिक कार्यकताओं के माध्यम से एनडीपीएस कानून, 1985 ड्रग एंड कॉस्मेटिक कानून, 1940 की जानकारी जागरुकता पुस्तिकाएं बांटकर भी प्रदान की जा रही है।इसी प्रकार अभियान तहसील विधिक सेवा समिति रानीखेत, द्वाराहाट, भिकियासैंण द्वारा चलाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने लोगो से नशे से दूर रहने का आह्वान किया

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )