• Sun. Sep 27th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UK-हरिद्वार में संत समाज करेंगा स्वामी प्रसाद मौर्य का मुंह काला, अध्यक्ष अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद

उत्तराखंड के हरिद्वार में साधु संतों ने स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर दिया बयान समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है ।उनके द्वारा कहा गया है कि हिंदू धोका है इस बयान के बाद संत समाज में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। संतों ने स्वामी प्रसाद मौर्य को चेतावनी देते हुए कहा की या तो अब वो अपने बयानों पर अंकुश लगाए नहीं तो उनका मुंह काला किया जाएगा ।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की यह नेता 2014 के बाद से ही सक्रिय हुए हैं। इनके द्वारा भारतीय जनता पार्टी और सनातन धर्म को गाली दी जा रही है।इनकी दुकान खाली हो गई है यह इस तरह की बयान देकर चर्चा में रहना चाहते हैं ।भारत के लोग अब इनको पसंद नहीं करते, इसी कारण इनकी लगातार हार हो रही है। संत समाज ने अब तक इनको बर्दाश्त किया है अब ऐसा ना हो कि हमें इनके मुंह पर कालिक पोतनी पड़े। इन नेताओं को ऐसे बयान देने से बचना चाहिए। महामंडलेश्वर रूपेंद्र प्रकाश महाराज का कहना है कि स्वामी प्रसाद मौर्य मानसिक रूप से बीमार हो गए है और विदेशी षड्यंत्र का शिकार हो गए हैं। सनातन के विरुद्ध बयान देने पर विदेश से उन्हें बहुत मोटा पैसा आ रहा है।भारत सरकार को इसकी जांच करानी चाहिए क्योंकि स्वामी प्रसाद मौर्य लगातार हिंदू समाज पर अनाप-शनाप बयान बाजी दे रहे हैं, हिंदू समाज इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को इन्हें पार्टी से बर्खास्त करना चाहिए । अगर अखिलेश यादव को हिंदुओं के वोट नहीं चाहिए तो सार्वजनिक उन्हें बोलना चाहिए कि स्वामी प्रसाद मौर्य सही बोल रहे हैं।महामंडलेश्वर प्रबोधानन्द महाराज का कहना है की स्वामी प्रसाद मौर्य कुर्सी ना मिलने के कारण पागल हो गए हैं। हमें लगता है जल्द ही वह आत्महत्या कर लेंगे। उनको लगता है हिंदुओं के बारे में गलत बयान बाजी करके गैर हिंदू उन्हें वोट देंगे मगर आज की जनता बेवकूफ नहीं है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )