• Sun. Jun 28th, 2026

UK-उद्धम सिंह नगर में खेल और खिलाड़ियो के लिए राज्य सरकार ने शुरू की हैं कई योजनाएं

उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में आज सूबे की खेल मंत्री रेखा आर्या ने मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में ‘राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ-2023″ में प्रतिभाग करते हुए शुभारंभ किया। जहां कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं ने देवभूमि की संस्कृति का परिचय देते हुए शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की।इस दौरान खेल मंत्री ने 13 जनपदों से आये हुए खिलाड़ियों को उनकी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी साथ ही सभी के साथ संवाद किया।उन्होंने सरकार की तरफ से चलाई जा रही खेल योजनाओं की सभी खिलाड़ियो से जानकारी ली जिसपर समस्त खिलाड़ियो ने खेल विभाग द्वारा संचालित योजनाओं पर खुशी व्यक्त की।

खेल मंत्री ने सभी खिलाड़ियों से कहा कि आज खेल एक ऐसा माध्यम है जिसके जरिये हम सभी स्वस्थ्य मन के साथ ही स्वस्थ्य तन को प्राप्त कर सकते हैं।हमे खेल जहां जीवन मे अनुशासन सिखाता है,वही खेल से टीम भावना और टीम का नेतृत्व करना भी सीखते हैं।कहा कि आज राज्य सरकार ने खेल और खिलाड़ियो को प्रोत्साहित करने के लिए कई योजनाएं चलाई हैं यह सभी योजनाएं आप सभी के लिए मील का पत्थर साबित होंगी।खिलाड़ियो से कहा कि हार से घबराना नही चाहिए बल्कि हार से सीखते हुए एक नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ना चाहिए क्योंकि हार कर जितने वाले को ही बाजीगर कहते हैं।कहा कि राज्य सरकार ने खेल व खिलाड़ियो के लिए कई योजनाएं चलाई हैं।आज मुख्यमंत्री उदीयमान योजना हो या मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना इनके जरिये हमारे बच्चे लाभ प्राप्त कर रहे हैं।हमने स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फण्ड बनाया है ताकि हमारे खिलाड़ियो के लिए उनकी खेल में धन की कमी ना आने पाए।इसके साथ ही हम स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, गर्ल्स कॉलेज/छात्रावास बनाने जा रहे हैं।वहीं अपने खिलाड़ियो के लिए हम आउट ऑफ टर्न जॉब को लेकर आये है।कहा आज खेल को बढ़ावा देने के लिए हम हर संभव कार्य कर रहे हैं।खेल महाकुंभ एक ऐसा ही माध्यम है जिसके द्वारा हमारे खिलाड़ियो की प्रतिभा निखरतीं है और जो खिलाड़ियो की छुपी प्रतिभा को निखारने के भी काम कर रहा है।कहा कि खेल महाकुंभ के बाद हम राज्य स्तर पर प्रतियोगिता का शुभारंभ करने जा रहे हैं ताकि हमारे खिलाड़ी अगले वर्ष आयोजित होने जा रहे राष्ट्रीय खेलो में प्रतिभाग कर सके।वहीं उन्होंने सभी से नशे से दूर रहने की अपील की कहा कि अगर जीवन मे किसी लक्ष्य को प्राप्त करना है तो हमे नशे से दूर रहना होगा । नशा एक ऐसी चीज है जो हमारे सपनो को तो खत्म करती ही है । साथ ही हमे अंदर से खोखला भी बनाती है।आज का युवा अपने मकसद और अपने सपनो से सिर्फ इसलिए भटक रहा है क्योंकि वह नशे की गिरफ्त में है। आज युवा पीढ़ी को नशे से दूर करने की जरूरत है ।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री कमल जिंदल जी,निर्वतमान मेयर रुदपुर श्री रामपाल जी, उत्तराखंड ओलंपिक संघ के सचिव डॉ D.K सिंह जी,मुख्य विकास अधिकारी उधमसिंह नगर श्री विशाल मिश्रा जी,जिला युवा कल्याण अधिकारी श्री भूपेंदर रावत जी,क्रीड़ा अधिकारी कुमाऊं विश्वविद्यालय श्री नागेंद्र शर्मा जी,जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री गिरीश कुमार जी,जिला प्रोबेशन अधिकारी सुश्री व्योमा जैन जी,खंड शिक्षा अधिकारी श्री राजेन्द्र सिंह जी,सीएमओ श्री मनोज कुमार जी सहित अधिकारीगण और खिलाड़ी उपस्थित रहे।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )

Don't Miss

{“title_results”:[“‘मेरे सवालों पर कथा साहित्य का प्रभाव पड़ा’: कार्लो गिंज़बर्ग (1939-2026), माइक्रोहिस्ट्री के प्रणेता”],”content_results”:[“कार्लो गिंज़बर्ग: माइक्रोहिस्टोरी के क्षेत्र के प्रणेता का निधनइतालवी इतिहासकार कार्लो गिंज़बर्ग, जिन्हें माइक्रोहिस्टोरी के संस्थापकों में से एक माना जाता है, का 17 जून 2026 को निधन हो गया। उनकी उम्र 87 वर्ष थी। गिंज़बर्ग ने इतालवी पुनर्जागरण से लेकर प्रारंभिक आधुनिक यूरोपीय इतिहास तक विभिन्न विषयों में अपना योगदान दिया। उनकी गहन शोध प्रणाली और दृष्टिकोण ने इतिहास लेखन में क्रांतिकारी बदलाव लाए।गिंज़बर्ग की प्रमुख रचनाओं में The Cheese and the Worms: The Cosmos of a Sixteenth Century Miller, The Night Battles, तथा Ecstasies: Deciphering the Witches’ Sabbath शामिल हैं। इन कार्यों ने न केवल इतिहास को नये आयाम दिए, बल्कि कला इतिहास, साहित्य अध्ययन और इतिहासलेखन के सिद्धांतों पर भी महत्वपूर्ण प्रभाव डाला।उन्होंने 2010 में बाल्ज़न पुरस्कार प्राप्त किया और 2013 में अमेरिकी फिलॉसफिकल सोसाइटी के अंतरराष्ट्रीय सदस्य के रूप में चुने गए।2019 में कोलकाता में भारतीय प्रकाशक नवीन किशोर के साथ बातचीत के दौरान, गिंज़बर्ग ने अपनी पेशेवर यात्रा, यहूदी धर्म के प्रति अपने “बनने” की प्रक्रिया, विराम चिह्नों के प्रति जुनून और अपनी रचनात्मक सोच पर कथा साहित्य के गहरे प्रभाव के बारे में चर्चा की।उन्होंने कहा, “ऐसे संवाद आमतौर पर बीच में शुरू होते हैं, जिसमें पहले की बातचीत का अनुभव और आगे की चर्चा की उम्मीद जुड़ी होती है। इसलिए मैं सीधे अपने विषय में उतर जाता हूँ।” उनके अनुसार, “एक ऐसे जीवंत परिदृश्य में प्रवेश करना जो पहले किसी ने नहीं देखा, अत्यंत रोमांचकारी होता है। सबसे पहले अपनी जड़ों की खोज करना, फिर इतिहास के जीवन के संकेतों को समझना, और अंततः इतिहासकार बनना एक गहन अनुभव है।”कार्लो गिंज़बर्ग ने माइक्रोहिस्टोरी को एक नई दिशा दी और इतिहास को अधिक मानवीय, सूक्ष्म एवं व्यावहारिक संदर्भों में समझने की विधि पेश की। उनके विचार और शोध आज भी इतिहासकारों एवं विद्वानों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।”]}