• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UK-जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद हुए कोटद्वार के लाल ,जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा पेतृक गावं

UK-जम्मू कश्मीर राजौरी पूंछ सेक्टर के आतंकी हमले में शहीद हुए जनपद पौड़ी कोटद्वार शिवपुर निवासी वीर शहीद गौतम कुमार का पार्थिव शरीर को कोटद्वार स्थित उनके आवास लाया गया।विधानसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार शिवपुर स्थित उनके आवास पर पहुंचकर वीर शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी और वीर शहीद की अंतिम यात्रा में शामिल हुई जो की गाड़ीघाट स्थित मुक्तिधाम पहुंची।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा की जम्मू कश्मीर में माँ भारती की सेवा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले उत्तराखण्ड के वीर कोटद्वार निवासी राइफलमैन गौतम कुमार जी हमेशा देश को याद रहेंगे उन्होंने मातृभूमि की रक्षा हेतु अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है।उन्होंने कहा की राष्ट्र रक्षा हेतु गौतम कुमार द्वारा दिया गया बलिदान सदैव हम सभी को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )