• Tue. Sep 22nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

रायबरेली में केंद्रीय गृहमंत्री करेंगे जनसभा,लखनऊ में अखिलेश करेंगे रोड शो, यूपी सीएम योगी बिहार में भरेंगे हुंकार

Report By : Rishabh Singh, ICN Network

गृहमंत्री अमित शाह आज यानी शुक्रवार को रायबरेली में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव करने पहुंचेंगे। वहीं सूत्रों की माने तो केंद्रीय गृहमंत्री आज सपा विधायक मनोज पांडेय को BJP की सदस्यता दिला सकते हैं।

वहीं सीएम योगी बाराबंकी, बलरामपुर, अयोध्या और लखनऊ में चुनाव प्रचार करेंगे। इसके बाद बिहार में जनसभा करेंगे। जबकि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बलिया और देवरिया में जनसभा करेंगे।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव लखनऊ में शाम 5 बजे केडी सिंह बाबू स्टेडियम से जीपीओ तक रोड शो करेंगे। इसके अलावा मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा करेंगे।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)