• Sun. Sep 20th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP -बहराइच के 795 मदरसे CCTV कैमरे से होंगे लैस,शासन के आदेश के बाद कार्यवाही शुरू

यूपी के बहराइच जिले में संचालित 795 मदरसों को सीसीटीवी से लैस किया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से आदेश भेजा गया है। शासन का पत्र मिलते ही जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। जिले के 14 विकासखंड में मान्यता प्राप्त, गैर मान्यता प्राप्त और अनुदानित मदरसे संचालित है। इन मद्रास में मुस्लिम समुदाय के बच्चे शिक्षा हासिल करते हैं। मदरसे में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को कोई दिक्कत न हो और उस पर कार्यालय से नजर रखी जाए। इसके लिए सरकार ने सभी मदरसों को सीसीटीवी से लैस करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए शासन के सचिव की ओर से सभी जनपद के जिलाधिकारी और जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी को पत्र भेजा गया है। शासन का पत्र मिलते ही जिले में संचालित मदरसों में काम शुरू करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

मदरसा संचालक अपने हिसाब से कार्यालय, रूम और बरामदे में सीसीटीवी लगवा सकते हैं। इसके लिए मदरसा संचालकों ने काम शुरू कर दिया है। जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले के सभी मदरसे सीसीटीवी से लैस किए जायेंगे। इसका आदेश सरकार की ओर से है। लेकिन अभी पत्र उन तक नहीं आया है। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश का पालन करवाते हुए सभी मदरसों में सीसीटीवी लगवाया जायेगा।जिले में संचालित मदरसेमान्यता प्राप्त 301गैर मान्यता प्राप्त 493अनुदानित मदरसे 11

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )