• Tue. Sep 22nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP- राय बरेली में सिक्खों के पवित्र प्रकाश पर्व के पूर्व पर्व पर निकाली गई शोभायात्रा

यूपी के राय बरेली में तही प्रकाश हमारा भयो- पटना शहर विखे भवलयो”
“गुरु गोविंद सिंह जी की- जय हो”
“हक हक आगाह -गुरु गोविंद सिंह”
“शाहे शहंशाह -गुरु गोविंद सिंह”
“आवाज सारे देश की- जय गुरु दशमेश की”

श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शहर के मुख्य मार्गों पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के ३५७ वे पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष में गुरु ग्रंथ साहिब जी की शाही सवारी, पांच प्यारों की अगुवाई में निकाली गई। जिसमें सबसे आगे खुली जीप में निशान साहब को साथ लिए गुरुगोबिंद सिंह जी के जैकारे, ढोल नगाड़े के साथ लगाते युवा चल रहे थे। सिख धर्म में प्रकाश पर्व की अपार मानता है इसे लोग बड़ी ही श्रद्धा के साथ मानते हैं। महिलाएं पुरुष बच्चे सभी यात्रा में शामिल होकर यात्रा की खूबसूरती को चार चांद लगा देते हैं। इस अवसर पर गुरुनानक जूनियर हाई स्कूल के बच्चों ने सुप्रसिद्ध वारसी के साथ ताल में ताल मिलाकर मनमोहन ध्वनि ने यात्रा की रोचकता बढ़ा दिया।

शोभा यात्रा में पालकी साहेब को विशेष फूलों, व लाइटिंग की सजावट से मनमोहन तरीके से सजाया गया था। मुख्य रथ के आगे सिख समाज के पुरुष महिलाए बच्चे सारे रूट की सफाई धुलाई करते चल रहे थे जिससे सहज रूप से आस्था का अंदाजा लग रहा था। तो दूसरी तरफ महिलाएं बच्चे व पुरुष शबद गायन भी करते चल रहे थे, शोभा यात्रा में छोटे छोटे बच्चे विशेष ड्रेस द्वारा शबद पढ़ते शोभा बड़ा रहे थे।

शोभायात्रा गुरु नानक नगर गुरुद्वारे से प्रारंभ होकर स्टेशन रोड, मंसा देवी मंदिर, घंटाघर,कोतवाली रोड,कचहरी से होते हुए हॉस्पिटल चौराहा, हाथी पार्क से खालसा चौक, गुरु तेग बहादुर मार्केट में लगभग एक घंटे बच्चो का विशेष प्रोग्राम हुआ तदुपरांत घंटा घर चौराहा होते हुए वापस गुरुगोबिन्द सिंह मार्ग से गुरूद्वारा साहिब पहुंची। सारे मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा व पांच प्यारों का जगह-जगह माल्यार्पण व संगत का कई संगठनों के पधाधिकारियो द्वारा स्वागत किया गया व प्रसाद वितरण किया। गुरुद्वारा साहब पहुंचकर लंगर का आयोजन हुआ।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में गुरु सिंह सभा के पदाधिकारियों के साथ साथ युवा वर्ग का योगदान विशेष तौर पर रहा इसमें प्रमुख रूप से ज्ञानी जगरूप सिंह जी,सुरेंद्र सिंह मोंगा, त्रिलोचन सिंह नरूला, अवतार सिंह छाबड़ा, त्रिलोचन सिंह मोंगा,गुरजीत सिंह तनेजा,हरविंदर सिंह सलूजा ,गुरभेज सिंह सलूजा, करनदीप सिंह मोंगा,बलजीत सिंह मोंगा, गुरमीत सिंह तनेजा, भूपेंद्र सिंह मोंगा,नरेंद्र सिंह सलूजा, गुरमीत सिंह मोंगा,बंटी सलूजा, तेजपाल सिंह मोगा, सुरेंद्र सिंह बल्लू, रतन सिंह सलूजा, जसवंत सिंह मोंगा,हरमंदर सिंह सलूजा,सतपाल सिंह,सुरेंद्र सिंह बग्गा,जसवीर सिंह, अवतार सिंह गांधी, जसविंदर सिंह,सोनू सिंह गांधी हरजीत सिंह,लकी सिंह,रॉकी अरोड़ा,सावन मखीजा,कबीर सिंह, आदि उपस्थित रहे।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )