• Sun. Oct 4th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP : अयोध्या रामलला के दर्शन करने पहुंचे अमिताभ बच्चन

ByIcndesk

Feb 9, 2024

Report By : ICN Network (Ayodhya UP)

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। जहां उन्होंने रामलला के दर्शन किए। जिसके बाद अब बिग-बी एक ज्वैलरी शोरुम का उद्घाटन भी करेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमिताभ बच्चन दोपहर 1 बजे तक रामलला के दरबार में रहेंगे।

आपको बता दें कि इससे पहले अमिताभ बच्चन अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए थे। जहां उनके बेटे अभिनेता अभिषेक बच्चन भी आए थे। प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी ने भाषण दिया। इसके बाद मंदिर परिसर में अमिताभ बच्चन का हाल जाना। वहीं, बिग बी ने भी पीएम का अभिनंदन किया। यहां समारोह के बाद उन्होंने रामलला के दर्शन किए। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की थी।

By Icndesk