Report By : Himanshu Garg (Kannauj UP)
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में दिन निकलते ही पुलिस ने एनकाउंटर में एक बदलाश ढेर कर दिया। यहां आज गुरुवार सुबह गुरुसहायगंज पुलिस स्टेशन के पास मुठभेड़ हुई है। जबकि उसका साथी गोली लगने से घायल हो गया। लेकिन इस बीच बदमाशों की फायरिंग में 2 सिपाही भी घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, ये दोनों बदमाश 5 जनवरी को गुरुसहायगंज में ज्वैलर्स की हत्या और लूट के मामले में शामिल थे। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लुटे गए जेवर और नगदी बरामद की है। जिसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपए आंकी जा रही है।
सिपाहियों को लगी गोली
दरअसल, आज गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे दोनों बदमाश इजहार पुत्र जुम्मन और तालिब पुत्र पप्पू बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। तभी पुलिस ने गुरुसहायगंज पुलिस स्टेशन के पास उन्हें रुकने का इशारा किया। लेकिन खुद को फंसा देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करनी शुरु कर दी। जिसमें गुरसहायगंज कोतवाली में तैनात सिपाही अमन सिंह और विनय कुमार घायल हो गए हैं।

जिसके बाद पुलिस टीम ने अपना बचाव करते हुए जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की तो समधन निवासी बदमाश इजहार पुत्र जुम्मन की गोली लगने से मौत हो गई और उसका साथी तालिब पुत्र पप्पू घायल हो गया। घायल दोनों सिपाहियों और बदमाश तालिब को गुरसहायगंज अस्पताल ले जाया गाया। जहां उनका इलाज किया जा रहा।

