• Thu. Oct 22nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP-बलिया के किसिंग फ़ोटो शूट ने मचाया धमाल,स्टूडेंट-प्रिंसिपल किसिंग फ़ोटो पर प्रिंसिपल हुई निलंबित

यूपी के बलिया से तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे स्टूडेंट-प्रिंसिपल के किसिंग फोटोशूट पर बड़ा अपडेट आया है।42 वर्षीय महिला प्रिंसिपल को स्कूल से निलंबित कर दिया गया है. वायरल हो रही महिला कर्नाटक के चिक्कबल्लापुरा जिले के एक सरकारी स्कूल की प्रिंसिपल थी, जो पिकनिक के दौरान एक छात्र के साथ रोमांटिक फोटोशूट में देखी गई। फिलहाल, वायरल तस्वीर पर बवाल मचने लगा और उसे गिरफ्तार करने की मांग उठने लगी।

वायरल फोटोशूट में स्कूल का एक छात्र महिला प्रिंसिपल को गालों पर चूमते, उसकी साड़ी खींचते और यहां तक ​​​​कि उसे अपनी बाहों में उठाते हुए देखा गया है, प्रिंसिपल भी हाथ में फूल लिए हुए छात्र के साथ रोमांटिक पोज देती नजर आ रही हैं।छात्रों को 22 से 25 दिसंबर के बीच होरानाडु, धर्मस्थल, याना और कुछ अन्य स्थानों पर स्कूल से ट्रिप पर ले जाया गया था। जांच से पता चला कि विवादास्पद तस्वीर की जानकारी सिर्फ प्रिंसिपल, छात्र और एक अन्य छात्र को ही थी।
तस्वीरों से विवाद उठने के बाद, चिंतामणि की जिला शिक्षा अधिकारी उमादेवी ने सरकारी हाई स्कूल का दौरा किया और शिक्षकों, छात्रों और रसोई कर्मचारियों सहित ट्रिप पर गए सभी लोगों से मामले के बारे में पूछताछ की।
छात्र के माता-पिता ने भी रोमांटिक फोटोशूट के बारे में पता चलने पर हैरानी व्यक्त की है। जवाब में, उन्होंने तुरंत स्कूल में प्रधानाध्यापिका से बात की और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के पास शिकायत दर्ज की और उनके व्यवहार की व्यापक जांच का आग्रह किया।अभिभावक ने त्वरित कार्रवाई की मांग की गई, जिसके बाद से उसे ससपेंड कर दिया गया।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )