• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP-बिजनौर की क्रिकेट खिलाड़ी मेघना IPL में खेलेंगी,गुजरात जॉइंटस ने 30 लाख में खरीदा

यूपी के बिजनौर जनपद की बेटी को महिला आईपीएल में खेलते हुए देखेंगे। जनपद की बेटी मेघना को गुजरात जायंट्स ने 30 लाख में खरीदा है। वहीं मेघना के परिजनों में उनकी इस उपलब्धि पर गर्व है।उत्तर प्रदेश बिजनौर जनपद के कोतवाली देहात कस्बे की बेटी मेघना सिंह की बीमेंस आईपीएल में एंट्री हो गई है। उन्हें गुजरात जायंट्स ने 30 लाख रुपए में खरीदा है।

मेघना की उपलब्धि पर परिवार में हर्ष का माहौल है।
कोतवाली देहात निवासी विजय वीर सिंह की पुत्री मेघना सिंह एक अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी है। मेघना सिंह वूमंस आईपीएल के दूसरे संस्करण में गुजरात जायट्स की टीम की ओर से खेलती नजर आएंगी। मेघना सिंह को 30 लाख रुपए में गुजरात जायंट्स ने खरीदा है।
शनिवार को हुई खिलाड़ियों की नीलामी में मेघना सिंह पहली भारतीय खिलाड़ी रही जिन्हें गुजरात की टीम ने खरीदा। गत वर्ष मेघना सिंह को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था। पिछले वर्ष उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपया था।
इस वर्ष मेघना सिंह का बेस प्राइस 30 लाख रुपया रखा गया था और 30 लाख रुपए में ही मेघना सिंह को गुजरात जायंट्स की टीम ने खरीद लिया। मेघना सिंह मध्यम गति की तेज गेंदबाज है साथ ही वह अच्छी बैटिंग भी करती हैं।
मेघना सिंह ने अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच गत वर्ष दिसंबर में खेला था। मेघना सिंह राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य रह चुकी है।
जैसे ही मेघना सिंह के गुजरात टीम द्वारा खरीदे जाने की खबर कस्बे में पहुंची वैसे ही मेघना सिंह के घर में जश्न का माहौल हो गया। मेघना सिंह की माता रीना सिंह ने बताया कि मेघना सिंह फिलहाल मुंबई में है।
मेघना का खेल निरंतर सुधर रहा है। मेघना सिंह के दादा प्रेमपाल सिंह ने बताया कि मेघना सिंह अपने खेल पर लगातार मेहनत कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मेघना सिंह वूमंस आईपीएल में भी शानदार प्रदर्शन करेंगी।
बेहद साधारण परिवार से आती है मेघना सिंह
मेघना सिंह कोतवाली देहात के बेहद साधारण परिवार से आती हैं। उनके दादा प्रेमपाल सिंह रिटायर्ड दरोगा हैं जबकि दादी आशा देवी गृहणी हैं। उनके पिता विजय वीर सिंह एक शुगर मिल में सिक्योरिटी गार्ड है। वहीं उनकी माता रीना देवी आंगनबाड़ी कार्यकत्री हैं। मेघना ने शून्य से लेकर शिखर तक का सफर कोतवाली देहात से ही तय किया है। मेघना की उपलब्धि से कोतवाली देहात में हर्ष का माहौल है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)